फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईयू कर्मी की बेटी के अपहरण में दो को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/बरेली। बरेली एलआईयू शाखा में तैनात और आंवला क्षेत्र में कामकाज देख रहे सिपाही अखिलेश बाजपेई की शाहजहांपुर से अगवा बेटी को पुलिस रविवार को भी खोज सकी। हालांकि, शाहजहांपुर पुलिस ने अपहरण में सहयोग के आरोप में दो लोगों को जेल भेज दिया है। वहीं सुसाइड नोट जैसा पत्र छोड़कर गए एलआईयू सिपाही का अब तक सुराग नहीं लगा है। बरेली एलआईयू का स्टाफ भी अपने कर्मचारी के बारे में जानकारी जुटाने में लगा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की चौक कोतवाली क्षेत्र निवासी एलआईयू कांस्टेबल अखिलेश बाजपेई की तैनाती बरेली में है। उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। 21 फरवरी को घर से कपूर हॉस्पिटल के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। एलआईयू सिपाही ने चचेरे साले के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटी के न मिलने पर 27 फरवरी को घर पर सुसाइड नोट जैसा पत्र छोड़कर चले गए थे, इसमें लिखा था कि बेटी को खोजने के लिए पुलिस कुछ नहीं कर रही। सिपाही ने खुदकुशी करने की भी धमकी दी थी। लिखा था कि वह कभी भी कहीं भी आत्महत्या कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने शाहजहांपुर के एसपी, सीओ सिटी और कोतवाल को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद से पुलिस महकमे में खलबली मची है। छात्रा के अपहरण में सहयोग करने वाले दो और लोगों के नाम विवेचना में सामने आए हैं। इन दोनों को जेल भेज दिया गया है।

छात्रा को तलाश में सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें लगी हैं। दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। इनको जेल भेज दिया गया है। छात्रा और उसके कांस्टेबल पिता की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें खोज लिया जाएगा। - ब्रह्मपाल सिंह, सीओ सिटी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें