बरेली। मकान के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इज्जतनगर की बसंत विहार कॉलोनी में जितेश भारद्वाज का पुश्तैनी मकान है। जिसके बंटवारे को लेकर उनका भाई से विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद मकान के बीच दीवार खड़ी कराई गई थी, जिसे भाई के घरवालों ने तोड़ दिया। शुक्रवार को वह पत्नी के साथ मकान पर पहुंचे तो इसको लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि भाई के घरवालों ने उनके और पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। जितेश की पत्नी सुनयना की तहरीर राकेश शर्मा, आरती शर्मा और उसके भाई राजेंद्र एवं मुकेश के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो