बरेली। बारादरी क्षेत्र निवासी पिता ने मोहल्ले के ही मुन्ना पर बेटी को फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके मुताबिक मुन्ना का उनके घर आना-जाना था। एक जनवरी को वह बेटी को अपने साथ ले गया। बेटी साथ में करीब 28 हजार रुपये और सोने के कुंडल भी ले गई। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। ब्यूरो