बरेली। बारादरी क्षेत्र की खुशबू एनक्लेव कॉलोनी निवासी शाजिया खान की शादी करीब चार साल पहले कन्नौज के काजी टोला निवासी एहसान उल हक से हुई थी। उनके मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही घरवालों ने उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बताया कि उनके देवर की शादी में दहेज में कार मिली तो उन पर भी पिता से होंडा सिटी कार मंगवाने का दबाव बनाने लगे। मांग न पूरी होने पर उनसे मारपीट करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 16 अप्रैल को पति व अन्य ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। उनके पिता ने ससुरालियों पहुंचकर बातचीत की तो उनसे भी अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत पर एहसान, फारुख खां, समर यासमीन उर्फ बेबी और मोतसिम खां के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।