बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने पार्टी के नाम पर लोगों से रुपये वसूलने वाले आरोपी को जेल भेज दिया। इसके खिलाफ तीन महीने पहले रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस के मुताबिक, कर्मचारी नगर के जितेंद्र शुक्ला सिंह ने एक नेशनल स्तर की पार्टी बनाई थी। इसके बाद उन्होंने स्वालेनगर की संगीता देवी से 40 और अर्जुन सिंह से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के नाम पर 50 हजार रुपये वसूल लिए थे। अन्य कई लोगों से पार्टी में पद दिलाने के नाम पर ठगी की। ठगी के शिकार लोगों ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।