बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में सिलिंडर में लगा गैस का पाइप लीक होने से आग लग गई, जिससे एक युवक झुलस गया। गांव धौरेरा माफी निवासी 29 वर्षीय संजय कुमार ने रविवार रात अपने बच्चे के लिए दूध गरम करने को गैस जलाई थी। पाइप लीक होने के कारण अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। शोर सुनकर पत्नी ने पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई। संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो