बरेली।
जिला अधिकारी ने जंक्शन सामूहिक दुष्कर्म कांड के चारों आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कर दिया है। सभी आरोपी अभी पॉक्सो और रेप के आरोप में जेल में बंद हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि गैंग रेप के आरोपी पवन, अनिल, नासिर और ललित पर गैंगस्टर की संस्तुति सीओ जीआरपी से की गई थी। शुक्रवार को जिला अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने चारों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को जंक्शन से किशोरी का अपहरण करके पवन, अनिल और ललित रुहेलखंड गैस एजेंसी के गोदाम में ले गए थे। वहां चौकीदार नासिर समेत चारों ने उसके साथ रेप किया था। 26 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अनिल और ललित को देर रात एक बारात से गिरफ्तार कर लिया गया था। तीन दिन में बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।