फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की लड़कियां लाकर बाकरगंज की आंटी कराती थी देह व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लड़कियां लाकर बाकरगंज की आंटी कराती थी देह व्यापार
विज्ञापन

पुलिस ने सभासद के भतीजे सहित तीन युवकों और तीन युवतियों को भेजा जेल
मेडिकल के दौरान युवतियां बोलीं, वे घर में बैठीं थीं पुलिस जबरन उठा लाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बाकरगंज में रविवार रात देह व्यापार करते पकड़ी गईं दो युवतियों और उन्हें लेकर आने वाली आंटी का सोमवार को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने इन युवतियों के साथ एक सभासद के भतीजे समेत तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इन सभी को आज जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक बाकरगंज की यह आंटी ही देह व्यापार के लिए इन लड़कियों को दिल्ली से लेकर आई थी। जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान युवतियों ने बताया कि वे घर में बैठी थीं, पुलिस उन्हें जबरन उठा लाई।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय अशोक कुमार मीना को बाकरगंज के एक घर में देह व्यापार का अड्डा चल रहे होने की सूचना मिली थी। इस पर किला थाना पुलिस ने छापामारी करके वहां से एक सभासद के भतीजे समेत तीन युवकों और तीन युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इंस्पेक्टर कमलेश कांत वर्मा ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने अपना नाम पुराना शहर का शिवकुमार, बाकरगंज का रिजवान और तसलीम बताया। इनमें शिवकुमार एक सभासद का भतीजा बताया जा रहा है। सोमवार को पुलिस की जांच में एक आंटी का नाम भी सामने आया। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह आंटी ही दिल्ली से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार कराती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें