श्री गणेश विसर्जन शोभायात्रा के मद्देनजर भारी वाहनों का डायवर्जन मंगलवार दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक लागू रहेगा। यातायात विभाग ने हल्के वाहन चालकों से भी अपील की है कि रामगंगा बदायूं रोड पर भीड़ भाड़ के चलते आने से बचें।
यहां रहेगा दबाव
- देवचरा तिराहा
- अखा मोड़ तिराहा
- बुखारा मोड़ तिराहा
- चौपुला ओवर ब्रिज
यहां से होकर गुजरेंगे वाहन
- बदायूं रोड से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन देवचरा तिराहा से बल्लिया, दातागंज से फतेहगंज पूर्वी बड़ा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। भारी वाहन रामगंगा तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- बीसलपुर, पीलीभीत और नैनीताल की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज बल्लिया होकर गंतव्य के लिए जाएंगे।
- बुखारा मोड़ से भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
- सैटेलाइट तिराहे से बदायूं की तरफ जाने वाले भारी वाहन चौकी चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। फतेहगंज पूर्वी से दातागंज, बल्लिया होकर निकाले जाएंगे।