इज्जतनगर इलाके में स्थित सिलवर लॉ कॉलेज में खाना गिराने को लेकर दो चपरासी आपस में भिड़ गए। एक चपरासी ने दूसरे के सिर पर धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
भोजीपुरा क्षेत्र के नवदिया का रहने वाला नरेंद्र और प्रेम बाबू इज्जतनगर इलाके में स्थित सिल्वर लॉ कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। नरेंद्र शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर खाना लेकर पहुंचा था। गार्ड रूम में रखा खाना प्रेम बाबू ने गिरा दिया। जिसका विरोध करने पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान प्रेम बाबू ने नरेंद्र के सिर पर मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल ने दोपहर में थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।