फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरे गोंडा के मजदूर की कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गोंडा के कर्नलगंज के गांव मनीपुरवा निवासी 22 वर्षीय सूरज पिता रामचंद्र के साथ हरियाणा के जगाधरी में मजदूरी करते थे। पिता-पुत्र दोनों किसान एक्सप्रेस से दिल्ली से लौट रहे थे। ट्रेन जब बाकरगंज के पास से सुबह आठ बजे गुजर रही थी, सूरज टॉयलेट करने आए। भीड़ के कारण गेट के पास लड़खड़ाए और नीचे गिए। ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। मुसाफिरों ने शोर मचाया तो रामचंद्र को घटना की जानकारी हुई। ट्रेन रुकवाकर जीआरपी को बुलाया गया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाने के गांव टांडा निवासी 35 वर्षीय उगना केवट पंजाब मेल से लाल फाटक के पास गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वीरांगना चौक के पास बेहोश पड़ा देखकर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें