बरेली। कैंट के गांव मोहनपुर निवासी कबाड़ी ने बृहस्पतिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन के मुताबिक वह पिछले काफी समय से कामकाज को लेकर परेशान थे। इसके चलते अक्सर घरवालों से झगड़ा भी होता थे। बृहस्पतिवार रात वह अलग कमरे में अकेले सोए थे और सुबह उनका शव फंदे पर लटकता मिला। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित करने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।