फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट में साले के साथ बाइक से जा रहे डेयरी संचालक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डेयरी संचालक की मौत हो गई जबकि उनके साले घायल हो गए। 30 साल के ओमवीर लालपुर गांव के रहने वाले थे। बुधवार रात करीब 11 बजे अपने साले भुड़िया गांव निवासी रविंद्र के साथ बाइक से रोडवेज स्टैंड से घर लौट रहे थे। कैंट क्षेत्र में गोल तालाब के पास उनके मोबाइल फोन पर कोई कॉल आई। वे बाइक को साइड में लगाकर बात करने लगे। बताते हैं कि इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे ओमवीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साले घायल हो गए। देर रात पुलिस ने रविंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को ओमवीर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें