बरेली। प्रेमनगर में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, शाम को उत्सव बारात घर के पास अरविंद अपने दोस्तों के साथ खड़े थे। इस बीच क्षेत्र के ही युवक वहां आया और अरविंद के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने अरविंद का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।