फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर अश्लील हरकतें और लूट की, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में एक महिला के घर में घुसकर पड़ोस के दो सगे भाइयों ने अश्लील हरकतें और लूट की। महिला की ओर से इनके खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। किला थाने में मंगलवार रात एसपी सिटी के निर्देश पर महिला की ओर से मामला दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। सोमवार को वह घर में अकेली थी। तब पड़ोस के ही रहने वाले दो सगे भाई उनके घर में घुस गए। गालियां देते हुए उनके गले में पड़ा सोने का लॉकेट लूट लिया और उन्हें पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उन्होंने शोर मचाया तो घर के दूसरे हिस्से में रह रही उनकी ननद आ गईं। इसके बाद आरोपी दोबारा देखने की चेतावनी देकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें