फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ जाम लगाया

Tue, 04 Jul 2017 01:08 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Bareilly - फोटो : Bareilly
विज्ञापन
शहर की बदायूं रोड स्थित पटेल विहार कॉलोनी में 48 घंटे से हो रही लगातार बिजली कटौती से आजिज उपभोक्ताओं ने देर रात बदायूं रोड पर स्वास्तिक नर्सिंग होम के सामने जाम लगा दिया। सुभाष नगर थाना पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। कॉलोनी निवासी अजीत तिवारी और उनके साथियों का कहना था कि आपात कटौती की वजह बताने को भी कोई तैयार नहीं है। दो कर्मचारी उपकेंद्र में नशे की हालत में पड़े हैं तो अधिकारी कॉल रिसीव नहीं कर रहे। लगातार कटौती से उनके यहां पानी की भी समस्या बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें