फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के जोड़े में लड़की पहुंची एसएसपी ऑफि स, जताया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

सुभाषनगर में चार दिन पहले भाई को बाथरूम में बंद करके अचानक लापता हुई एक युवती गुरुवार को नाटकीय ढंग से शादी के जोड़े में एसएसपी कार्यालय पहुंची। शादी के जोड़े में युवती कीएसएसपी कार्यालय में मौजूदगी की खबर उसके परिवार तक पहुंचने के बाद सभी समझाने के लिए पहुंच गए। परिवार चाहता था कि उनकी बेटी घर लौट आए, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। एसपी क्राइम रमेश भारतीय के सामने उसने पति और खुद को अपने परिवार से खतरा जताया। एसपी क्राइम ने सुभाषनगर थाने की पुलिस को बुलाकर उनके साथ दोनों को थाने भेजकर मेडिकल करवाया। अब शुक्रवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान होगा।

सुभाषनगर निवासी युवती बरेली कॉलेज की एमकॉम की छात्रा है। कटरा चांद खां निवासी अमन ठाकुर के मामा का घर बरेली कॉलेज के पास है। दोनों की पहली मुलाकात वहीं हुई, दोनों में वहीं से दोस्ती हुई। ढाई महीने पहले दोनों ने कोर्ट में शादी की, लेकिन परिवार को नहीं बताया था। बीती 24 जून को सुबह छह बजे जब छात्रा का परिवार गुरुद्वारा गया हुआ था। छात्रा ने अपने भाई को बाथरूम में बंद कर दिया और अमन के साथ भाग गई थी। छात्रा के भाई के मुताबिक परिवार के साथ अपनी बहन को तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


नगद और जेवर लेकर भागी
सुभाषनगर थाने में युवती के भाई ने अमन ठाकुर, उसकी मां मन्नो देवी, बहन अंशी ठाकुर और अमन के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोप था कि वह एक लाख नगद, सोने-चांदी के जेवर भी लेकर गई थी।
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल को बयान, पति के साथ रहेगी
एसपी क्राइम ने सुभाषनगर पुलिस को के सुपुर्द करने के बाद छात्रा का मेडिकल करवाया। सामने आया कि दोनों भागकर अहमदाबाद में अमन के दोस्त के घर पर ठहरे थे। वहीं थाने में महिला कांस्टेबल को दिए बयान में युवती ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें