बरेली। चार दिन पहले कैंट के अभयपुर में ट्रेन से गिरकर मरने वाले व्यक्ति की पहचान रामपुर जिला निवासी बुद्धसेन के रूप में हुई है। घरवाले फोटो से शव की पहचान करके पोस्टमार्टम हाउस से उसे ले गए। 17 अप्रैल को 45 वर्षीय व्यक्ति का शव लाइन किनारे मिला था। अगले दिन उसका पोस्टमार्टम कराया गया तो चोट से मौत की पुष्टि हुई। शनिवार को रामपुर जिले के खजुरिया से पहुंचे घरवाले और ग्रामीणों ने मोरचरी में रखे शव की पहचान बुद्धसेन के रूप में की। ग्रामीणों ने बताया कि बुद्धसेन परिवार के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। 16 अप्रैल को घर आते समय वह घरवालों के साथ बरेली जंक्शन पर ट्रेन से उतरा। तभी पता लगा कि कुछ सामान ट्रेन में रह गया है। उसे लेने वह अकेला ही ट्रेन में घुसा लेकिन ट्रेन चल दी। शायद ट्रेन से कूदने के चक्कर में बुद्धसेन की मौत हो गई। ब्यूरो