फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से गालीगलौज पर मूकदर्शक बने रहे इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Fri, 07 Sep 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना किला में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष वैभव गंगवार ने इंस्पेक्टर केके वर्मा के सामने ही सिपाही को जमकर गालियां दीं, लेकिन वह न सिर्फ तमाशा देखते रहे बल्कि इस घटना के बाद भी वैभव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को एसएसपी मुनिराज जी ने इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया। तीन और इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सयुस जिलाध्यक्ष वैभव गंगवार ने थाना किला में पुलिस को जमकर गालियां दी थीं, मगर इंस्पेक्टर किला केके वर्मा ने आंखों के सामने घटित हुए इस घटनाक्रम को नजरअंदाज कर दिया। यही नहीं, जिस विवाद में वैभव को गिरफ्तार किया था, उसकी तो रिपोर्ट लिखी गई मगर थाने में हंगामे को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। इसका वीडियो वायरल हुआ तो डीजीपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। डीजीपी का फोन आया तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में किला पुलिस ने वैभव गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। थाने में सपा नेता की गुंडई की अनदेखी इंस्पेक्टर केके वर्मा को भी भारी पड़ी। बृहस्पतिवार रात एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा छुट्टी से लौटे इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को इज्जतनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर कैंट धर्मेंद्र कुमार को किला की जिम्मेदारी दी गई है। नवाबगंज में अतिरिक्त इंस्पेक्टर के रूप में तैनात देवेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक कैंट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें