फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में एनएच पर गिरा पेड़, तीन घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
 भारी बारिश के चलते लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मथुरापुर अड्डे के पास शुक्रवार सुबह सात बजे विशालकाय पाकड़ गिर गई। इसके चलते हाईवे जाम हो गया। तीन घंटे बाद पेड़ को हटाकर बमुश्किल जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

सीबीगंज क्षेत्र में मथुरापुर अड्डे के पास पाकड़ का एक विशालकाय पेड़ लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हाईवे पर गिर गया। इसके चलते हाईवे दोनों तरफ से बंद हो गया। दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बंद होने से कुछ ही देर में कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कोशिश के बाद टुकड़े करके पेड़ को वहां से हटाया गया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से गुजारे गए, उन्हें शहर की ओर नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें