फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के जेवर लूटने वाले एक संदिग्ध का चेहरा आया सामने

Thu, 07 Jun 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 साल के सबसे बड़े लूटकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को बड़ा क्लू मिला है। शोरूम के पड़ोस की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे से एक संदिग्ध लुटेरे की तस्वीर मिलने को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। यह संदिग्ध युवक न केवल वारदात के वक्त उस इलाके में मौजूद था, बल्कि मटमैली शर्ट, नीली जींस और चप्पल पहनकर अपाचे बाइक पर भी बैठा नजर आया है। पुलिस के मुताबिक इस शक्ल का व्यक्ति एजाज नगर गौंटिया में देखा गया है। एडीजी प्रेमप्रकाश ने उसकी तलाश में जोन के पुलिस को लगा दिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत हाईवे पर विजय पेट्रोल पंप के पास स्थित टॉप कैरेट ज्वेलर्स के शोरूम से सोमवार दोपहर तीन बदमाश एक करोड़ से ज्यादा कीमत के जेवर और नकदी लूटकर भाग गए थे। पुलिस तफ्तीश में लुटेरों के बीसलपुर रोड की तरफ से अपाचे बाइक से आने और वारदात को अंजाम देकर उसी दिशा में भागने की पुष्टि हुई है। लुटेरे पुलिस को गुमराह करने के लिए आकाश टॉवर तक एक बाइक से भागे थे, लेकिन फिर एक बदमाश उतर गया। पुलिस ने इसके आगे बदमाशों की लोकेशन तलाशने की कोशिश की तो एक सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक की फुटेज मिली है। वह वारदात में इस्तेमाल सफेद अपाचे पर अकेला नजर आ रहा है। फुटेज में उसका चेहरा भी साफ दिख रहा है।

30-35 साल उम्र का है संदिग्ध युवक
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आए 30-35 साल के संदिग्ध युवक ने मटमैली शर्ट, नीली जींस और पैरों में चप्पल पहनी हैं। पुलिस को इस शख्स के बारे में जानकारी मिली कि उसे वारदात से पहले पुराने शहर के एजाज नगर गौंटिया में देखा गया था। अहम बात यह भी है कि पुराने शहर में ही क्वालिटी ज्वेलरी शोरूम है, जिसे टॉप कैरेट शोरूम की मालकिन शबनम के देवर मोहम्मद यामीन चलाते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली क्राइम ब्रांच पहचानेंगी लुटेरों की फुटेज से बदमाश
पुलिस के हाथ जो भी फुटेज लगी हैं, उनमें बदमाशों की शक्ल और बाइक नंबर साफ नहीं है। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच के पास धुंधली फुटेज को साफ करने का साफ्टवेयर हैं। अब यह सभी फुटेज दिल्ली क्राइम ब्रांच को भेजी जाएंगी।

हमें एक संदिग्ध बदमाश की तस्वीर मिली है। इस शख्स की खोजबीन में पुलिस को लगा दिया गया है। इसका पकड़ा जाना केस के लिए बड़ा सुराग हो सकता है। इसके लिए दूसरे जिलों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें