बरेली। शाहदाना उपकेंद्र एसडीओ धर्मेंद्र यादव ने बकायेदारों के कनेक्शन चेक कराए। जेई जसीम अख्तर टीम लेकर हजियापुर क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंचे। वहां 1.32 लाख रुपये बकायेदारी में काटा गया कनेक्शन चलता मिला। जेई ने बकायेदार सोनू की फिर से लाइन उतार कर थाना बारादरी में मामला दर्ज कराया है। ब्यूरो