फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

ओएलएक्स पर आईडी बनाकर सेना के जवान आलोक जैतावन के खिलाफ थाना इज्जतनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परतापुर चौधरी के परचून दुकानदार मोहम्मद इरफान ने 17 मार्च को ओएलएक्स पर पुराना मोबाइल देखकर सेना के जवान कैंट के आलोक जैतावत से संपर्क किया। आलोक ने इरफान को एक आधार कार्ड, कैंटीन कार्ड, मोबाइल के फोटो, मोबाइल का डिब्बा और बिल की फोटो कॉपी व्हाट्सऐप पर भेजीं। इसके बाद पेटीएम एकाउंट में पांच हजार रुपये डलवा लिए गए। कोरियर वाले पार्सल आने का फोन आया तो इरफान ने बाकी के छह हजार रुपये भी आलोक के पेटीएम पर भेज दिए। इसके बाद सारे नंबर ब्लॉक हो गए। इंस्पेक्टर इज्जतनगर कमरुल हसन के मुताबिक अभी यह सिद्ध होना बाकी है कि यह आईडी वास्तविक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें