फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस की बाड़ में दौड़ते करंट ने ली महिला की जान

विज्ञापन
फार्म हाउस की बाड़ में दौड़ते करंट ने ली महिला की जान - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)।
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारा काटने गई एक किशोरी सहित तीन महिलाएं फार्म हाउस की बाड़ मेें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गईं। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के चक्कर में दो गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने फार्म हाउस के नौकर पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतका की बेटी गीता की तहरीर पर पुलिस ने उदयवीर हाल निवासी दौली मुरावपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचना उप निरीक्षक प्रवीण सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दौली रघुवरपुर दयाल निवासी उर्मिला उर्फ हरप्यारी (45) पत्नी स्व. रूपलाल जानवरों के लिए चारा लेने निकली थीं। रूपन देवी पत्नी नन्हेलाल और कमला पुत्री नत्थूलाल उसके साथ थी। उन्हें जंगल जाना था, जिसका रास्ता उदयवीर और सत्येंद्र के फार्म हाउस के बीच से जाता है। यहां से निकलते वक्त उर्मिला को सत्येंद्र के फार्म हाउस की बाड़ से करंट लगा। उसे तड़पते देखकर साथी महिलाओं ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी जोरदार झटका लगा। इससे वह भी झुलस गईं। महिलाओं की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ आए। बाड़ में दौड़ रहा करंट बंद करने के बाद महिलाओं को अलग किया गया। तब तक उर्मिला की मौत हो चुकी थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। गंभीर रूप से झुलसी रूपन देवी के दो बेटे सोमपाल, राम किशोर और बेटी सुमन है। उसके पति नन्हे लाल मजदूरी करते हैं। घायल किशोरी कमला अविवाहित है और उसके पिता नत्थूलाल मेहनत मजदूरी करते हैं। सीबीगंज इंस्पेक्टर शुएब मियां ने बताया कि पुलिस फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें