फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।
पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद की है। तस्कर की कार भी सीज कर दी गई है।
मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज गौरव विश्नोई ने टीम के साथ कस्बे के पास एक बैगनार को रोककर किसी के इंतजार में खड़े संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान मोहल्ला सराय के शाहिद के रूप में हुई है। शाहिद को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार सीज कर दी गई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शाहिद देहरादून के किसी तस्कर को स्मैक की खेप देने वाला था लेकिन पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। काफी घेराबंदी के बावजूद देहरादून का तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।