बरेली। आरपीएफ ने जंक्शन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे निकलते समय आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। चेतावनी के बाद उन्हें जुर्माना लेकर रिहा कर दिया। दोपहर में जंक्शन पर लखनऊ की ओर से मालगाड़ी आकर रुकी। इस दौरान कुछ यात्री प्लेटफार्म दो से एक पर आने के लिए मालगाड़ी से नीचे से निकलने लगे। करीब आठ यात्री प्लेटफॉर्म एक पर पहुंचे तो आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर ने बताया कि ट्रेन के नीचे से निकलने की कोशिश में कई यात्रियों की कटकर मौत हो चुकी है। यह कार्रवाई यात्रियों की जान बचाने के लिए की गई है। सभी यात्रियों से जुर्माना वसूलकर करके और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।