फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को गाली दी तो पत्नी ने सरेआम पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर की सड़क पर शनिवार को एक महिला का रौद्र रूप देखने को मिला। महिला ने पति को गाली देने वाले व्यक्ति को सरेआम चप्पलों से जमकर पीटा। करीब बीस मिनट हंगामा चला और मौके पर जुटी भीड़ भी तमाशा देखती रही। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बाजपेयी ढाल निवासी रानी बताया। रानी के मुताबिक आरोपी मनोज से उसके पति ने कुछ दिन पहले करीब पांच सौ रुपये लिए थे। देने में देरी हुई तो मनोज उनकी बीच सड़क पर बेइज्जती करने लगा। इसका उन्होंने विरोध किया तो मनोज ने हाथ उठा दिया। रानी और मनोज की हाथापाई सुभाषनगर पुलिया तक पहुंच गई। यहां दोनों में जमकर चप्पलें चली। पुलिस ने मनोज का शांतिभंग में चालान कर उसे जेल भेज दिया। वहीं, इसका वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें