फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीन बेचने के मामले में दो लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। गाजियाबाद के जैबुन निशा और अनीता ने गिरधारीपुर में शरीफ से प्लाट खरीदा था। उस समय शरीफ ने जो जमीन दिखाई उसकी जगह दूसरी का बैनामा कर दिया। कुछ दिन पहले वह जमीन देखने पहुंचे तो वहां आरिफ कुछ दबंगों के साथ बैठा था। आरिफ से जमीन के बदले रुपये देने को कहा तो अभद्रता पर आमादा हो गया। दोबारा प्लाट पर आने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। जैबुन और अनीता ने आरिफ समेत दो लोगों पर थाना इज्जतनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें