शाहजहांपुर। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान थाना सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम बंदरिया निवासी बाइस वर्षीय अजर कुमार पुत्र ओमपाल के रूप में हुई है। वह अपने भांजे शिवम के साथ बरेली से ट्रेन से वापस लौट रहा था। शिवम के मुताबिक अजय की हालत तिलहर पहुंचकर अचानक खराब हो गयी। उसे वहां खून की उल्टी हुई। अजय शाहजहांपुर पहुंचते ही प्लेफॉर्म नंबर एक पर बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को शक है कि अजय जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ है।