फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर का बेटा भगा ले गया सातवीं की छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बारादरी पुलिस ने पांच दिन से लापता चल रही सातवीं की छात्रा को रामपुर गार्डन में उसके ममेरे भाई के कमरे से ही बरामद करवा लिया। देवरनिया थाने के गांव भीखमपुर में मंगलसेन की दवा की दुकान है। उन्हें झोलाछाप डॉक्टर बताया जा रहा है। उनका बेटा सोनू रामपुर गार्डन में किराये पर कमरा लेकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। सोनू पर आरोप है कि वह अपनी ममेरी बहन को बीती 14 जून को भगा ले गया। परिवार ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस दोनों को खोजती फिर रही थी। सोमवार को रामपुर गार्डन के सोनू के कमरे से सातवीं की छात्रा को बरामद करा लिया गया। उसका मेडिकल करवाने के बाद जब छात्रा से पूछताछ की गई तो बताया कि वह पांच दिन से सोनू के साथ थी। दोनों कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रहे थे, इससे पहले पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें