बरेली।
स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर दो पर 35 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है, इसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने यह शव भी पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों लोग जंक्शन पर भीख मांगते थे। उनकी बीमारी से मौत हुई है। े