बरेली। आरपीएफ ने जंक्शन पर पटरियां पार करके प्लेटफार्म एक पर आने के दौरान दस यात्रियों को पकड़ लिया। उन पर रेलवे एक्ट की कार्रवाई करके रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई। बृहस्पतिवार सुबह बरेली-रोजा पैसेंजर जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची। कई यात्री पुल से आने के बजाए पटरियां पार करते हुए प्लेटफार्म एक पर आने लगे। प्लेटफार्म एक पर तैनात आरपीएफ ने सभी यात्रियों को हिरासत में ले लिया।