फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भरोसे चलती है बाघ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जीआरपी बोले- बाघ एक्सप्रेस में नहीं हुई लूट
विज्ञापन


बिना स्कवाड चलती है बाघ एक्सप्रेस

बरेली। जंक्शन की जीआरपी ने हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में सोमवार सुबह हुई लूट की घटना को सिरे से खारिज कर दिया है। इंस्पेक्टर जीआरपी के मुताबिक ट्रेन में लूट की कोई वारदात हुई ही नहीं। अगर वारदात हुई होती तो स्लीपर और एसी कोच में लूटपाट के बाद टीटीई ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी होती तो जंक्शन पर जीआरपी जरूर छानबीन करती।
विज्ञापन

बाघ एक्सप्रेस के एस-2 और बी-1 कोच में हुई लूटपाट की घटना की जीआरपी जंक्शन पुष्टि ही नही कर रही है। ट्रेन में स्कवाड न होने की वजह से ही यात्रियों ने लूटपाट की जानकारी कोच के टीटीई को दी। जीआरपी का कहना है कि टीटीई ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी होती तो जंक्शन पर ट्रेन रोककर जांच की जाती। इससे लुटेरों का हुलिया पता लग जाता। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार का कहना है कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। उन्होंने बताया कि जीआरपी पिछले सप्ताह हुई चंडीगढ़ एक्सप्रेस में लूट के बाकी दोनों आरोपियों को पकड़ने में दबिश दे रही है। जीआरपी सूत्रों का कहना है कि बाघ एक्सप्रेस लखनऊ से रामपुर तक जीआरपी और आरपीएफ का स्कवाड नहीं चलता है। लिहाजा यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें