बरेली।
रेल प्रशासन आने वाले पूजा त्योहार के मद्देनजर कुछ विशेष गाड़ियों का संचालन करने जा रहा है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक 05101 छपरा-दिल्ली जनसाधारण साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार 10, 17, 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22 एवं 29 अक्टूबर छपरा से चार बजे प्रस्थान कर बलिया से पांच बजे, लखनऊ से 2.35 बजे, बरेली से 7.04 बजे, मुरादाबाद से 8.40 बजे तथा गाजियाबाद से 11.09 बजे छूटकर दिल्ली 11.55 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05102 दिल्ली-छपरा जनसाधारण साप्ताहिक विशेेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार 11, 18, 25, सितंबर, 2, 9, 16, 23 एवं 30 अक्टूबर दिल्ली से 1.35 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 2.37 बजे, मुरादाबाद से 6.10 बजे, बरेली से 7.40 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 00.05 बजे छूटकर छपरा 10.55 बजे पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 19 तथा एसएलआर/एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 21 कोच लगेंगे।