फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूबरी कानसहाय में दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम कूबरी कानसहाय के दो पक्षों में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर गोली चल गई। एक-दूसरे पर पथराव भी किया, इस दौरान गोली और छर्रे लगने से चार लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति लाठी-डंडे की पिटाई से घायल हुआ है। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया है, जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम कूबरी कानसहाय निवासी प्रेमपाल (50) पुत्र झंडू सिंह अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा भरकर खेत से घर लौट रहे थे। उस समय उनके साथ मोहल्ले के नबाब सिंह पुत्र करन सिंह और ओमपाल पुत्र सोहनलाल भी थे। आरोप है कि तभी रास्ते में गांव का ही विजेंद्र पुत्र ईश्वरी मिल गया। उसने जमीन की पुरानी रंजिश के चलते उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और अवैध असलहे लेकर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के अन्य लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर गांव पहुंच गई लेकिन तब तक मारपीट, गोली और छर्रे लगने से प्रेमपाल, नबाब सिंह, ओमपाल और दूसरे पक्ष के विजेंद्र, रनवीर घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। प्रेमपाल के हाथ-पैर में गोली लगी है, जबकि रनवीर को सीने और पैर में और नवाब सिंह के चेहरे पर गोली लगी है। रनवीर और नवाब सिंह की हालत देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। बाकी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।

कूबरी कानसहाय गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इससे दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई है। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। बाकी कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर उघैती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें