फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी बसाने के नाम पर 23 लाख ठगने वालों को बचा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कॉलोनी बसाने के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वालों पर नवाबगंज पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी वैभव गुप्ता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि नई कॉलोनी विकसित कर चार प्लॉट देने के नाम पर एक कंपनी के दो स्थानीय एजेंट ने अपने सीएमडी व एचओडी से मिलवाया। इन लोगों ने बताया कि कॉलोनी शानदार होगी। भरोसे में आकर उसने करीब 23 लाख की रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी। बाद में वह जगह देखी तो वहां झाड़ियां उगी थीं। कई साल तक ये लोग उसे टहलाते रहे। सीओ के आदेश पर 26 फरवरी को पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन अब गिरफ्तारी के बजाय स्टे लाने का मौका दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें