फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने शोर मचाया तो पड़ोसी ने बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शोर से नाराज पड़ोसी ने आठ वर्षीय बच्चे को कमरे में बंद करके पीटा। इस मामले में हंगामे के बाद तीन बार तहरीर बदली गईं और फिर कुकर्म की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी सराफ का आठ वर्षीय धेवता शनिवार शाम चार बजे लापता हो गया। परिजन ने ढूंढना शुरू किया तो एक बच्चे ने पड़ोसी के मकान में उसके होने की सूचना दी। परिजन ने जाकर देखा तो वह नग्न अवस्था में कमरे में बंधक मिला। आरोप है कि गृहस्वामी ने अपने घर के बाहर शोर मचाने की बात कहते हुए उसे बंधक बना लिया। बुरी नीयत से उसके कपड़े उतारे और जमकर पीटा। डर से बच्चे का पेशाब भी निकल गया। पुलिस से शिकायत पर आरोपी के पिता और छोटे भाई ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामला थाना प्रेमनगर पहुंचा तो तीन बार तहरीर बदलने के बाद नानी ने तीन आरोपियों के खिलाफ कुकर्म की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं आरोपी पक्ष ने आरोपों से इंकार किया है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि बच्चे के शोर मचाने पर पड़ोसी का विवाद है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें