बरेली। बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में 30 वर्षीय कारपेंटर राहुल पत्नी के साथ किराये के मकान में रहते थे। परिजनों के मुताबिक राहुल पिछले कुछ दिनों से कामकाज को लेकर काफी परेशान थे। इसके चलते अक्सर घर में झगड़ा होता था। शुक्रवार देर रात कमरे में अकेले सोए थे। शनिवार सुबह पत्नी उन्हें जगाने कमरे में पहुंची तो उनका शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। भाई शानू ने बताया कि राहुल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ब्यूरो