बरेली। इज्जतनगर के मुंशीनगर में होली रखने को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि मुंशीनगर चौराहे पर लोग लंबे समय से होलिका दहन करते हैं। अब होलिका दहन स्थल के सामने एक मकान बन गया है। बुधवार सुबह लोग लकड़ियां रखने गए तो मकान मालिक ने होली दूसरी जगह जलाने को कहा। इस बात को लेकर विवाद होने लगा। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज त्यागी मौके पर पहुंचेे। उन्होंने मकान मालिक को समझाकर मामला निपटाया। इसके बाद उसी जगह होलिका दहन की लकड़ियां रखी गईं। उन्होंने बताया कि इस मामले ने किसी ने तहरीर नहीं दी है। ब्यूरो