बरेली। मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने मजदूर और उसकी पत्नी की पिटाई लगा दी। मजदूर ने थाना बारादरी में तहरीर दी है। रहपुरा चौधरी के इश्तियाक खां गांव के ठेकेदार के पास मजूदरी करता है। ठेकेदार ने कई दिन से मजदूरी नहीं दी थी। रविवार को मजदूरी मांगने गया तो ठेकेदार ने मना कर दिया। विरोध करने पर ठेकेदार के आदमियों ने उसे पीट दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी मैना बचाने पहुंची तो उस पर लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीरूरूप से घायल हो गई। इश्तियाक ने थाना इज्जतनगर में तहरीर दी है।