फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के भट्ठे चोरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़ (बरेली)। रामपुर के भट्ठे से चोरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओ श्याम सिंह ने बताया कि देर रात शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर शीशगढ़ की ओर एक चोरी का ट्रैक्टर आने की सूचना मिली। पुलिस ने चौराहे पर वाहन चेकिंग शुरू की तो एक ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखी। उसे रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करके उसे पकड़ लिया। ट्रैक्टर पर दो लोग सवार थे। एक ने अपना नाम तौफीक अहमद मोहल्ला कुरैशीनगर तो दूसरे ने तौकीर निवासी मोहल्ला तकिया थाना शीशगढ़ बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने रामपुर जिले के कैमरी थाने के गांव तालम हावर के काबुल ब्रिक इंडस्ट्रीज ईंट भट्ठे से यह ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी किया था। इसे कटवाने ले जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की रिपोर्ट थाना कैमरी में 22 जनवरी को दर्ज कराई गई थी। कैमरी पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें