बरेली। एक ढाबा संचालक ने जनसेवा केंद्र संचालक पर मशीन पर अंगूठा लगवाकर चालीस हजार रुपये खाते से निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की तहरीर इज्जतनगर थाने में दी है। मुड़िया अहमदनगर निवासी ढाबा संचालक राम बहादुर के मुताबिक 15 जनवरी को वह आधार नंबर अपडेट कराने पत्नी मुन्नी देवी के साथ एक जनसेवा केंद्र पर गए थे। जहां मशीन पर उनके अंगूठे के निशान लिए गए। आरोप है कि इसके बाद उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से चार बार में 40 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गए। अलर्ट मेसेज बैंक से आने के बाद पासबुक में एंट्री भी उन्होंने कराई। उनका आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक ने यह रुपया हड़पा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो