बरेली। नवाबगंज के मोहल्ला गांधी टोला निवासी कालीचरन विकास भवन से चार साल पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। कालीचरन का पेंशन अकाउंट स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में है। कालीचरन का आरोप है कि 21 दिसंबर को साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से चार बार में 28 हजार रुपये निकाल लिए। जब वह पेंशन निकालने बैंक पहुंचे तो उन्हेें इसकी जानकारी हुई। बैंककर्मियों ने उन्हें खाते से ऑनलाइन शापिंग होने की बात कही हे। कालीचरन ने बताया कि इस निकासी की मोबाइल पर भी सूचना नहीं आई। ब्यूरो