फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा को मारने के लिए पति बरेली लाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नर्सिंग छात्रा का फंदे पर शव लटका मिलने के बाद पिथौरागढ़ से आए परिवार ने पति अमन, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या और षड़यंत्र रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की मल्ला जखानी कॉलोनी निवासी छात्रा की मां तारा सिंह के मुताबिक उनकी बेटी पुष्पा ने छह जुलाई, 2015 को अमन से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन बाद ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। जिसका जिक्र पुष्पा फोन पर करती थी। मारने की नीयत से एक महीने पहले अमन पुष्पा को लेकर बरेली शिफ्ट हो गया। पुष्पा को मारने के बाद अमन ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। वहीं अमन ने बताया कि पुष्पा उस पर शक करती थी। जिसको लेकर झगड़े होते थे। लेकिन उसने पत्नी को नहीं मारा। उसने कमरे में फंदे पर लटककर खुदकशी की थी। उसने खुद दरवाजा तोड़कर पत्नी का शव नीचे उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें