फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी बेटे ने ले ली पिता की जान

Wed, 20 Jun 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीरा थाना के मिट्ठू टांडा गांव में एक युवक ने चूल्हे में जलती लकड़ी से पिता के सिर पर प्रहार करके जान ले ली। यह युवक शराब का आदी था, इसी को लेकर घर में झगड़ा होता था। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया। थाना क्षेत्र के मिट्ठू टांडा गांव में अमर सिंह के तीन बेटे हैं, अमर सिंह का सबसे बड़ा पुत्र अजय शराबी है। बताते हैं कि वह अक्सर शराब पीकर झगड़ा किया करता है और कोई भी काम नहीं करता है। अजय की इस आदत से तंग आकर घरवालों ने उसकी शादी भी नहीं की है। अजय से छोटे भाई की शादी हो गई है। अजय हमेशा शाम को घर पर शराब पीकर आता था मंगलवार की शाम को एक बार फिर अजय शराब पीकर घर आया, शराब पीकर घर आया तो पिता ने उसे काफी भला बुरा कहा। इस बात पर अजय ने शराब के नशे में अपने पिता पर हाथ छोड़ दिया। रात को दूसरे भाइयों से उसने इस बात को लेकर झगड़ा किया तो मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। मंगलवार सुबह एक बार फिर अजय अपने पिता से झगड़ा करने लगा अचानक अजय ने गुस्से में आकर चूल्हे के पास रखी लकड़ी उठाकर पिता के सिर पर दे मारी, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए उनके सिर से खून निकलने लगा। परिवार के लोग आननफानन में अस्पताल लेकर आए। यहां सीएचसी बिजुआ में परिवार के लोगों ने पिता के घायल होने का कारण बाइक से गिरना बताया, लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग अमर सिंह की मौत हो गई। परिवार के लोग बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को लेकर गांव चले गए देर शाम को मृतक की पत्नी ने खुद भीरा एसओ संदीप सिंह को फोन कर अपने पुत्र की करतूत बताई। पुलिस ने देर रात को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ संदीप सिंह ने बताया आरोपी पुत्र की तलाश की जा रही है जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें