फोटो ---
पुलिस को देख स्कूल वैन छोड़कर भागा ड्राइवर
बरेली। स्कूल वैन और बसों की चेकिंग के लिए बुधवार को अयूब खां चौराहे पर अभियान के दौरान कैंट स्थित एक स्कूल की वैन को पुलिस कर्मियों ने रोकना चाहा तो ड्राइवर वैन छोड़कर भाग निकला। पुलिस वालों ने वैन को अपने कब्जे में लिया। बच्चे भी हक्का बक्का रह गए। कुछ देर बाद ड्राइवर लाइसेंस लेकर लौटा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे फटकार लगाई। अभियान के दौरान 39 स्कूल वैन और बस के खिलाफ कार्रवाई हुई। पुलिस ने 3800 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला है।