फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से बुलाकर पत्नी और मायके वालों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी शिखा की शादी करीब दो साल पहले प्रेमनगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शिखा के मुताबिक पति की शिक्षा विभाग में बाबू की नौकरी लगने के बाद वह मायके से कार व पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कुछ वक्त पहले शिखा परेशान होकर अपने मायके लौट गई। इसके बावजूद ससुराली फोन करके मांग पूरी करने की बात कहते थे। शिखा ने कानूनी कार्रवाई करने के बात की तो ससुरालियों ने उन्हें रविवार को सुलह करने घर बुला लिया। आरोप है कि यहां बहाने से बुलाकर पति व अन्य ससुरालियों ने उन्हें और उनके परिवार को घर में बंद कर हमला कर दिया। शोर सुनकर इकट्ठे हुए पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें