फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर भेज रहे अश्लील मैसेज, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी दो छात्राओं के नाम से फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर कुछ अज्ञात लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। छात्राओं के मुताबिक आरोपियों ने उनके नाम से कई अकाउंट बना रखे हैं, जिनपर उनकी फोटो भी लगाई है। साथ ही उनका फोन नंबर डालकर कई अंजान लड़कों को मैसेज में उन पर संपर्क करने को कहा। इसके चलते छात्राओं के पास कई अंजान लोगों के फोन आ रहे हैं। जोकि उनसे आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। पूछने पर फेसबुक पर मैसेज आने की बात भी बता रहे हैं। इसके चलते छात्राएं व उनका परिवार मानसिक पीड़ा सह रहा है। काफी कोशिश करने के बावजूद यह सब बंद नहीं हुआ। कार्रवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची। एसएसपी के आदेश पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें