बरेली। कैंट क्षत्र में नकटिया की चेतना कॉलोनी निवासी अयान का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। शव 20 जून को परसौना नहर के पास मिली थी। परिजनों ने एक शिक्षक पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने भी लाई थी। पुलिस के मुताबिक उनके और शिक्षक के परिवारों में पुराना विवाद चल रहा है। इसके चलते आरोप लगाए गए हैं। भाई के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने के चलते परिवार भी परेशान है। शुक्रवार को अयान की बहन इरम सैफी ने एसएसपी मुनिराज जी. से मिलकर मामले में जल्द कार्रवाई करने की बात की। उन्होंने बताया कि आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से परिवार खतरा महसूस कर रहा है। एसएसपी ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।