बरेली। पीलीभीत निवासी अंजू का विवाह करीब दस साल पहले बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी चंदन से पीलीभीत में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान हुआ था। शादी के कुछ वक्त बाद ही वह एक लाख रुपये दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। अंजू ने बताया कि वर्ष 2015 में ससुरालियों ने उसे बच्चों समेत घर से पीटकर निकाल दिया था। आरोप है कि 10 जून को पति उससे माफी मांगकर उसे अपने साथ ससुराल ले आया। यहां आते ही उसे दोबारा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बचने के लिए वह बीते रविवार को बच्चों को लेकर घर से भागी तो चंदन ने अपने साथी प्रदीप व दो अन्य के साथ चौपुला रोड पर उस पर हमला कर दिया। विवाहिता ने चंदन, प्रदीप व अन्य के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।